Entertainment
रिलीज हुआ भजमन राम गीत

लखनऊ। बाल गायिका पावनी गुप्ता द्वारा स्वरित गीत भजमन राम का रिलीज कार्यक्रम शिरोज कैफे में शुक्रवार को हुआ।

भजमन राम गीत में बोल तुलसी दास ने दिया है,संगीत दिवाकर सिंह का दिया गया है जिसे कंपोज राहुल अवस्थी ने किया है। वीडियो में स्वर देने वाली पावनी गुप्ता के अतिरिक्त अंशिका गुप्ता एवं जानवी सिंह ने एक्ट किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन से हुआ।

रिलीज कार्यक्रम में पावनी गुप्ता ने कई फिल्मी गीतों से समा बांध दिया।


इस अवसर पर पावनी गुप्ता के परिजन गुरुजन सहित कई गणमान्य अथितिगण मौजूद रहे।




