हिन्दू समाज पार्टी ने गौरव वर्मा को

लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया
लखनऊ। हिन्दू समाज पार्टी ने अगले वर्ष होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिये अभी से तैयारी षुरू करते हुये पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव वर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की प्रमुख व राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण कमलेश तिवारी ने आज यहां इस आशय की घोषणा करते हुये बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव संबंधी सभी तैयारियां गौरव वर्मा की देखरेख में शुरू कर दी गयी है।

चुनाव प्रभारी के तौर गौरव वर्मा देश के विभिन्न सीटों से चुनाव लड़ने वाले हिन्दूवादी विचारधाराओं के संगठनों से गठबन्धन करने और प्रत्याशियों के चयन में प्रमुख भूमिका निभायेंगे। उधर लोकसभा चुनाव के प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद गौरव वर्मा ने बताया कि अतिशीघ्र देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव समितियों के गठन के लिये बैठक का आयोजित की जायेगी, जो अपने-अपने राज्यों से हिन्दू समाज पार्टी से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों की सूची तैयार कर पार्टी मुख्यालय में अन्तिम मुहर के लिये भेजेगें।
- #HinduSamajParty
- #LokSabhaElections
- #GauravVarma
- #PartyCoordinator
- #ElectionPreparation
- #AllianceBuilding
- #CandidateSelection
- #ElectionCommittee




