3 सितंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय व्यापारी दिवस-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

लखनऊ।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल अपने स्थापना दिवस को वृहद स्वरूप में मनाने के लिए 3 सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रूप में देशभर में इकाइयों के माध्यम से मनाएंगे
दरुलशाफा में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि भारत जो विश्व गुरु है उसको पुनः सोने की चिड़िया बनाने के लिए प्रत्येक व्यापारी को जुटना पड़ेगा और सरकारों को व्यापारी को महत्व और सम्मान देना पड़ेगा तभी देश में उद्योग व्यापार और उन्नत हो सकता है इसीलिए संगठन अपने स्थापना दिवस को प्रारंभ से ही व्यापारी दिवस के रूप में आयोजित कर रहा है संगठन उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना का बारंबार आभार व्यक्त करता हैं कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में 29 जून भामाशाह जी की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में प्रदेश सरकार की तरफ से मनाए जाने का निर्णय लिया है।

संदीप बंसल ने आगे बताया की उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में तथा देश के नौ राज्यों में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस का आयोजन होगा सभी जनपदों में विभिन्न विधाओं से जुड़े महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी,प्रदेश मंत्री जावेद बैग,युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम,युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गोतम ने बताया की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस का आयोजन ऐशबाग रोड स्थित होटल स्काई हाई में किया जा रहा है 3:00 बजे से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता होंगे जिनके द्वारा व्यापारी भूषणों को सम्मानित किया जाएगा संगठन ने कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए 14 व्यापारी भूषण महानुभावों का चयन किया है जिनको सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि “राष्ट्रीय व्यापारी दिवस” समारोह में लखनऊ के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहेंगे आने वाले सभी पदाधिकारियों का स्वागत चन्दन टीका एवं ढोल बाजे के साथ किया जायेगा।
#NationalBusinessDay #IndianIndustriesAssociation #UttarPradeshYouthBusinessAssociation #BusinessUnity #EconomicGrowth




