Top In LucknowUttar Pradesh

बगैर बताए गैरहाजिर दो चिकित्सा शिक्षक बर्खास्त

प्राइवेट अस्पताल में महिला की मृत्यु, परिसर किया सील, सख्त कार्रवाई के निर्देश, लेबर रूम के बाहर फार्मासिस्ट ने किया डांस, हटाया गया

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में कार्रवाई का दौर लगातार जारी है। फिरोजाबाद में तैनात दो चिकित्सा शिक्षकों को बगैर बताए ड्यूटी से गैरहाजिर होना भारी पड़ा। उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, फिरोजाबाद में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु होने के मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त अस्पताल को सील कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब की गई है। हरदोई के एक सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी के डांस का वीडियो वारयल होने पर उन्हें हटा दिया गया है। पांच दिन में मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।


स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद में तैनात सहायक आचार्यद्वय डॉ. रविकांत शर्मा, डॉ. मोहित कुमार शाही बिना अनापत्ति लिए अध्ययन अवकाश पर चले गए। लम्बे समय से शासकीय ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम के निर्देश पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। उनका कहना है कि विभाग में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
वहीं, फिरोजाबाद में प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु के मामले का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मुख्य चिकित्साधिकारी, फिरोजाबाद को उक्त अस्पताल को तत्काल सील करने के निर्देश दिए हैं। यहां भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। एक सप्ताह में जांच पूरी कर उक्त अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा भी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
उधर, सी०एच०सी० कछौना, हरदोई में लेबर रूम के बाहर फार्मासिस्ट अरविंद कुमार का डांस वीडियो वायरल होने पर उन्हें तत्काल हटा दिया गया है। पांच दिन में जांच रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम का कहना है कि ऐसे कृत्यों को तत्काल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

#MedicalTeachers #Dismissal #PrivateHospital #WomansDeath #Sealing #StrictAction #LaborRoom #PharmacistDance #Investigation

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button