CulturalTop In Lucknow

अर्बन डांस अकादमी की तीसरी शाखा का हुआ शुभारंभ


लखनऊ । राजधानी में नृत्य को निखारने का काम कर रही अर्बन डांस अकादमी ने रविवार को अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया और साथ ही गोमती नगर के विरामखंड मे कुंभ योग के साथ संयुक्त रूप से तीसरी शाखा का शुभारंभ हुआ। स्थापना दिवस पर केक कटिंग के बाद विभिन्न एक्टिविटीज शुरू हुई जिसमे डांस परफॉर्मेंस,मॉडलिंग रैंप वॉक,कपल डांस इत्यादि हुआ।

शुभारंभ के मौके पर उपस्थित जन


इस शुभारंभ कार्यक्रम में ख़ास बात यह रही की इसमें न तो कोई राजनीतिक व्यक्ति शामिल रहा न कोई बड़ा अफसर बल्कि केक कटिंग एसिड अटैक सर्वाइवर फरहा खान के हाथो हुआ। तमाम मुसीबतों और छत्तीस सर्जरी होने के बाद भी फरहा खान आज संघर्ष करके खुद को समाज में स्थापित कर चुकी है।

डांस सीख रहे बच्चे एवं उनके परिजनों के लिए गेम्स भी आयोजित किए गए।

अर्बन डांस स्टूडियो के तीसरी शाखा के शुभारंभ अवसर पर अर्बन डांस के डायरेक्टर अनुज कुमार के साथ फिटनेस एक्सपर्ट प्रिंस,योग ट्रेनर वीरेंद्र यादव,डांस ट्रेनर कृष्टिना,प्रभूनाथ,अर्पित खुशबू,संगीता,सौम्या आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button