उत्तर प्रदेश रत्न’ एवं ‘समाज रत्न सम्मान’ से सम्मानित हुई विभूतियां

लखनऊ। सृजन फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में गोमती नगर स्थित शीरोज कैफ़े में ‘उत्तर प्रदेश रत्न’ एवं ‘समाज रत्न सम्मान’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान से सम्मानित होने वाले अभिषेक मोहन रहे । इसी के साथ समाज रत्न सम्मान से अखिलेश श्रीवास्तव,शुभम गुप्ता,अंकित सिंघल,धीरज गुप्ता, अंजली ताज,रविकान्त मिश्रा, ने सन्दीप कुमार वर्मा,अभिषेक सावंत,स्वेच्छा श्रीवास्तव रहे।
वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में इशिका श्रीवास्तव ने मेरा दिल यह पुकारे आजा पर नृत्य प्रस्तुति,प्रणव पांडे ने जिसपे मर मिटे पर नृत्य वहीं अमित कुमार ने तू है मेरा भगवान पर प्रस्तुति दी इसी के साथ बानी चावला- ओ मेरे दिल के चैन गीत गाया साथ ही पी सी श्रीवास्तव ने कर चले हम फिदा गीत सुनाया,प्रियंका विष्ट ने पहाड़ी गाने तू किले छे हैराना पर नृत्य प्रस्तुत किया।

मंच संचालन रोमा एवं इशिका श्रीवास्तव के द्वारा हुआ
कार्यक्रम में स्मिता श्रीवास्तव, नीमा पंत, रचना मिश्रा, अजीत कुशवाहा, रोहित कश्यप, आज़ाद पांडेय, अपूर्वा, डॉ वंदना, पंकज शर्मा, मोहित, तेजस्वनी, डॉ अमित आदि उपस्थित रहे।




