Top In Lucknow
समग्र उत्थान पार्टी के प्रमुख डॉ शंकर चरण त्रिपाठी का निधन

लखनऊ। समग्र उत्थान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सुविख्यात नक्षत्र गतांनवेशी डॉ शंकर चरण त्रिपाठी का सोमवार 6 फरवरी को रलखनऊ स्थिति एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

डॉ त्रिपाठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे,परंतु सामाजिक जीवन में पूरी तरह से सक्रिय थे। अचानक अधिक तबियत बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

त्रिपाठी देश विदेश के कई बड़े राजनीतिज्ञों एवं कई बड़ी हस्तियों के गुरु जी थे। उनके शिष्य उन्हें प्यार से गुरु जी बुलाते थे । उन्होंने राजनीति की नई अवधारणा को रेखांकित करते हुए समग्रवाद को स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया था । डॉ त्रिपाठी के निधन से उनके लाखो चाहने वालो को गहरा आघात लगा है ।


