झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल,राजनीति में आया भूचाल

झारखंड में राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस छोटे से वीडियो क्लिप में स्वास्थ्य मंत्री किसी से अश्लील वार्तालाप कर रहे हैं। वीडियो के ग्राफिक को देखकर लगता है की ये उस गैंग का कारनामा है जो बातों में उलझा कर अश्लील बाते शुरू करके मोबाइल का स्क्रीन रिकॉर्ड करके सामने वाले व्यक्ति को ब्लैकमेल करते है। वीडियो वायरल होने के बाद झारखंड की सियासत में हल्ला मचा हुआ है । हालांकि दी वीडियो न्यूज़ इस वीडियो की सत की पुष्टि नहीं करता है। इस खबर को गूगल हिंदी न्यूज पर कई वेबसाइट्स ने अपने साइट पर पोस्ट कर रखा है।
इस वीडियो में मंत्री बन्ना गुप्ता की शक्ल का शख्स बनियान पहने हुए हैं और वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर रहे हैं। इसमें अश्लील वार्तालाप है, जिसे लिखा या दिखाया नहीं जा सकता है।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने अपने ट्विटर पर इस प्रकरण को लेकर लिखा है की सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत,एक फेक और एडिट वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप्प के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया साथ ही दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा की। जिसके विरुद्ध मैंने FIR करवा दिया है, जल्द ही इस मामले में पुलिस जाँच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा, जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करूंगा,सत्यमेव जयते!
इस मामले में गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वीडियो ट्विट कर कहा कि यही कांग्रेस का चरित्र है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना काश गांधी परिवार समझ पाता। यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है।
बहरहाल ये वीडियो मंत्री का है या नही यह जांच का विषय है।।पुलिस की जांच के सभी चीजे सामने आएंगी।



