NationalTop In LucknowUttar Pradesh

यूपी से इस समय की सबसे बड़ी खबर। अयोध्या बाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के वक़ील ज़फ़रयाब जिलानी का लखनऊ में निधन

यूपी से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। अयोध्या बाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के वक़ील ज़फ़रयाब जिलानी का लखनऊ में निधन हो गया है।

ज़फ़रयाब जिलानी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मेंबर भी रहे हैं इसके अलावा बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष और यूपी के अपर महाधिवक्ता रह चुके थे। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे

https://twitter.com/AHindinews/status/1658727213888573440?s=20

जफरयाब जिलानी का ब्रेन स्ट्रोक के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। जिलानी देश के जाने-माने एडवोकेट माने जाते थे। जिलानी राजनीति में न होते हुए भी सपा के करीबी रहे और पिछले तीन दशक से देश की सुर्खियों में बने रहे।

अयोध्या विवाद में जफरयाब जिलानी को लगातार मुस्लिम पक्ष की बात मजबूती से रखने के लिए जाना जाता है। सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बाद जफरयाब जिलानी को बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी का संयोजक भी बनाया गया। इसके अलावा वह लखनऊ के कई शैक्षणिक संस्थानों से भी जुड़े हैं। इसमें मुमताज डिग्री कॉलेज के ट्रस्ट में भी इनका बड़ा योगदान बताया जाता है। साथ ही इस्लामिया कॉलेज की स्थापना में जिलानी का बड़ा योगदान रहा है।

लखनऊ में सुन्नी पक्ष की सभी बड़ी बैठक अक्सर मुमताज कॉलेज में होती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button