CulturalTop In Lucknow

आंचलिक विज्ञान नगरी में तरंग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

                        

आंचलिक विज्ञान नगरी में तरंग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

विशिष्ट बच्चों के लिए एक अनोखा मनोरंजक ज्ञानवर्धक कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ द्वारा विशिष्ट बच्चों के लिए एक मनोरंजन तरंग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया । इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न शैक्षणिक क्रियाकलापों में विभिन्न संस्थाओं तथा गैर सरकारी संस्थाओं के करीब 250 बच्चो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से बहुआयामी बच्चों को प्रोत्साहित करना था।

विशेष बच्चों (दिव्यांग एवं वंचित बच्चों) के लिए “तरंग फन फेस्टिवल” के समापन पर बोलते हुए केंद्र के परियोजना समायोजक श्री एम. अंसारी ने इन बच्चों को दी जाने वाली देखभाल और स्नेह के बारे में समाज, माता-पिता और शिक्षकों को संवेदनशील बनाने पर जोर दिया ताकि वे अन्य बच्चों की तरह सहज और सशक्त महसूस कर सकें तथा यह भी बताया की इस कार्यक्रम के दौरान आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ में विभिन्न प्रकार के शैक्षिक क्रियाकलापों जैसे कि मेमोरी गेम, पहेली/पजल गेम, प्रश्ननोत्तरी कार्यक्रम, चलचित्र प्रदर्शन एवं दीर्घा भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

                                       

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button