तीन चरणों में होगा सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तहत टीकाकरण

सप्ताह के छह दिन 75 जिलों में होंगे टीकाकरण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पांच वर्ष तक आयु के बच्चे एवम गर्भवती महिलाएं जो आवश्यक टीकाकरण से रह गए है,या जिनका किसी वजह से टीकाकरण नही हो पाया है,ऐसे लोगो के लिए विशेष अवसर यूपी सरकार लेकर आई है। सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तहत ऐसे लोगो का तीन चरणों में टीकाकरण आयोजित होगा। इस अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चो का टीकाकरण सप्ताह के छह दिन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चारबाग स्थिति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ऑफिस में रविवार को आयोजित सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के लांच एवम मीडिया कार्यशाला में ये बातें एनएचएम निदेशक आईएएस डॉ पिंकी जोवल ने मीडिया से बताई। निदेशक ने बताया की टीकाकरण अभियान के अंतर्गत राज्य के 75 जिलों में तीन चरणों में टीकाकरण आयोजित होगा, जिसमे 7 से 12 अगस्त,11 से 15 सितंबर एवम 9 से 14 अक्टूबर निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया की इस अभियान के तहत ही दिसंबर 2023 तक मिजिल्स रुबेला के उन्मूलन के लिए विभाग ने पूरी तरह तैयारी कर ली है। निदेशक ने आगे बताया की स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क टीकाकरण करवाने से परिवार के बच्चो का स्वास्थ्य पोषण में सुधार होता है और साथ ही पंद्रह से बीस हजार की बचत भी होती है, क्योंकि निजी टीकाकरण शुल्क के साथ होते है। यूपी सरकार ऐसे बच्चो पर ध्यान केंद्रित कर रही है जिनका टीकाकरण कोविड के दौरान छूट गया था।

कार्यशाला में महानिदेशक परिवार कल्याण,महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ दीपा त्यागी,राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अजय कुमार गुप्ता,महाप्रबंधक नियमित टीकाकरण डॉ मनोज कुमार शुक्ल एवम राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ विकासेंदु अग्रवाल मौजूद रहे।
#Indradhanush5.0 #UPVaccinationDrive #HealthcareInitiative #ChildVaccination #COVIDVaccination #UttarPradeshGovernment #PublicHealth #HealthcareAwareness




