Top In LucknowUttar Pradesh

मेट्रो की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था से यात्री के 2.5 लाख रुपये मिले वापस

लखनऊ । लखनऊ मेट्रो की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था ने एक बार फिर जबरदस्त सुरक्षित यात्री सेवा का उदाहरण पेश किया है। लखनऊ मेट्रो के बेहद चर्चित लॉस्ट एंड फाउंड सेल ने यात्री के खोये 2.5 लाख रुपये उन्हें सुरक्षित वापस किए।

एक यात्री हज़रतगंज से चारबाग़ मेट्रो स्टेशन तक यात्रा करते हुए अपना 2.5 लाख रुपयों से भरा बैग स्कैन मशीन में भूल गए। बैगज स्कैनिंग मशीन में लावारिस बैग देखते ही वहाँ पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने स्टेशन कंट्रोलर को सूचित कर दिया। स्टेशन कंट्रोलर ने तुरंत स्टेशन पर बैग के छूटे जाने की खबर का अनाउंसमेंट किया। यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अनाउंसमेंट सुनते ही यात्री स्टेशन कंट्रोल रूम पहुंचे जहां उनका रुपयों से भरा बैग जांच-पड़ताल के बाद उन्हें सुरक्षित वापस कर दिया गया।

लखनऊ मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड सेल ने सेवाओं के प्रारंभ से अब तक करीब 33 लाख कैश, 155 लैपटॉप, 615 से अधिक मौबाइल फोन यात्रियों को सुरक्षित वापस किए हैं।

सुशील कुमार, प्रबंध निदेशक, यूपीएमआरसी ने मेट्रो स्टॉफ एवं मेट्रो सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो की हाइटेक तकनीक एवं हाई रिजोलियूशन पी.टी.जी सुरक्षा कैमरे पहले खोए बच्चों एवं सामान को ट्रैक करने में कारगर साबित हुई है। लखनऊ मेट्रो के हर स्टेशन पर 60 से 70 सीसीटीवी कैमरे एवं मेट्रो ट्रेन के अंदर 24 सीसीटीवी कैमरे पूरे मेट्रो सिस्टम के हर कोने पर सुरक्षा नजर बनाए रखते हैं।

#MetroSecurity #LostAndFound #PassengerSafety #CCTVCameras #UPMRC #LakhnauMetro

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button