केदारनाथ जाने वाले यात्री कृपया ध्यान देंअब मंदिर में नही होगी फोटो वीडियो
उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर भारत के महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में जाने के लिए लोग इंतजार करते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोगो के मंदिर को शूट लोकेशन बना डाला। कोई इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहा है तो कोई वीडियो बना रहा है। और वीडियो शूट करते समय वह यह भूल जाता है की वो धार्मिक स्थल पर खड़ा है जहां देश भर की आस्था का विश्वास है। कुछ दिन पहले केदारनाथ धाम में एक महिला द्वारा गर्भ गृह में नोट बरसाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था
इसी के साथ बीते दिनों केदारनाथ में ब्लॉगर राइडर गर्ल द्वारा प्रेमी को प्रपोज करने की वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसे लेकर तीर्थ पुरोहितों द्वारा विरोध भी जताया गया था इसके बाद एक और विवादित वीडियो सामने आया। इसमें केदारनाथ मंदिर के सामने एक युवक महिला की मांग में सिंदूर भर रहा है और महिला उसके पांव छू रही है। इसे लेकर मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों ने विरोध जताया था और पुलिस से शिकायत की थी। तो अब पिछले काफी समय से तमाम वायरल विडियोज,केदारनाथ में reels, videos आदि से त्रस्त होकर आखिर में मंदिर समिति ने लिखित में मंदिर परिसर में मोबाइल फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करना बैन कर दिया है।
अभी तक सिर्फ मीडिया के माध्यम से वीडियो फोटो पर बैन की खबरें आ रही थी Ani News Agency के ani up uttrakhand ke official ट्विटर पर पोस्ट के मुताबिक श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर परिसर में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाया है कि अगर कोई फोटो लेता या वीडियो बनाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हाल ही में मंदिर के गर्भ गृह में जाने से पहले ही श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन बंद कराने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन अब पूरे मंदिर परिसर में ही मोबाइल पर बैन लगा दिया गया है। BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि ये धार्मिक स्थान है, जहां लोग काफी आस्था से आते हैं। भक्तों को उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन वहां भी ऐसे बोर्ड लगाए जाएंगे। मंदिर परिसर में जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है कि मोबाइल फोन के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश न करें। यहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह से बैन है। आप CCTV कैमरे की निगरानी में हैं।
श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र ने एएनआई को बताया, ”पिछले दिनों कुछ तीर्थयात्री मंदिर के अंदर अभद्र तरीके से वीडियो और रील बना रहे थे और तस्वीरें भी खींच रहे थे…इसे सख्ती से लागू किया जाएगा, इसलिए चेतावनी दी गई है” इसीलिए केदारनाथ में बोर्ड भी लगाए गए हैं।”
इस खबर के बारे में आपका क्या कहना है हमे जरूर बताएं



