CulturalTop In Lucknow

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, प्रतिभागी सम्मानित किए गए

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीटीसीएस बालमंच द्वारा “भारत और हमारे सपने” विषय पर दो वर्गों में कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता के परिणामों की रविवार को घोषणा की गई। विजयी हुए प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सायं 4 बजे से साईं एजुकेशन सेंटर, जामा मस्जिद रोड, इंदिरानगर, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस दौरान सभी विजेताओं व अन्य प्रतिभागियों को सीटीसीएस के संस्थापक/अध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्य संरक्षक श्रीमती सूरज पाण्डे एवं आलोक अग्रवाल, सचिव शम्भू शरण वर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया।

विजयी प्रतिभागियों में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान मन्नत अशरफ, द्वितीय स्थान सोनाली श्रीवास्तव, तृतीय स्थान जन्नत अशरफ एवं चतुर्थ स्थान इप्शिता को प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान मनसा, द्वितीय स्थान नेहा, तृतीय स्थान पावनी को प्राप्त हुआ। अन्य सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व पुरस्कार वितरित किए गए।

प्रतियोगिता के निर्णायकों में अनीता वर्मा, शम्भू शरण वर्मा एवं आलोक अग्रवाल रहे। प्रतियोगिता के निर्णय में बच्चों द्वारा की गई चित्रकारी के साथ ही उनके द्वारा विषय के अनुसार उनकी सोच व विषयवस्तु पर भी ध्यान रखा गया।

कार्यक्रम के पश्चात कई बच्चों ने अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां जैसे गायन, कविता, चुटकुले, कहानी भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर निधि श्रीवास्तव, शगुफ़्ता इक़बाल, अनीता वर्मा, सुनील वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

#ArtCompetitionResults #ChildrenHonored #PrizeDistribution #CreativeExpression #IndependenceDay #CTSAcsBalManch #IndiaAndOurDreams #Awards #JuniorCategory #SeniorCategory #Winners #Certificates #ArtExhibition #Participants

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button