डेंगू और मलेरिया के रोकथाम और उपचार के बारे में किया गया जागरूक

नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर द्वारा फैमिली हेल्थ इंडिया के तत्वाधान में संचालित एम्बेड परियोजना के सहयोग से श्री वर्धमान इन्टर कॉलेज समोद्दीपुर जोन 3 में बच्चों को डेंगू और मलेरिया के कारण रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूक किया गया।

इस प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के खिलाफ महत्वपूर्ण सलाह और जानकारी प्रदान की गई है।

यह समय आवश्यक है कि हम अपने बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए उपयुक्त कदम उठाएं, और डेंगू और मलेरिया के खिलाफ बचाव के उपायों के बारे में जागरूक हों।

हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे आस-पास के इलाकों में पानी जमा नहीं हो, और मच्छरों को प्रशासनिक उपायों का इस्तेमाल करके नियंत्रित किया जाता है। बताया गया कि कोई भी बुखार डेंगू या मलेरिया हो सकता है 24 घंटे से अधिक बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच अवश्य करवाये ,मच्छरदानी का इस्तेमाल करे ,पूरी आस्तीन के कपड़े पहने साथ ही घर के आस पास और कूलर, फ्रिज के ट्रे, गमलों, टायर,टूटे फूटे बर्तन इत्यादि कही भी पानी जमा न होने दे क्योंकि डेंगू का मच्छर रुके हुए साफ़ पानी में ही पनपता हैं।
#HealthAwareness #DenguePrevention #MalariaPrevention #ChildrensHealth #CommunityHealth #MosquitoControl




