Top In Lucknow

पर्यावरण स्वस्थ रहेगा तो हम स्वस्थ रहेंगेः डा. नीरज बोरा

लखनऊ, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ उत्तर विधानसभा अन्तर्गत सेक्टर ई, जानकीपुरम में पौधे रोपित किए गए। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा के साथ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के सहयोग से नीम का 1 और अशोक के 201 पौधे लगाए।

इस अवसर पर विधायक डा. नीरज बोरा ने मौके पर मौजूद समस्त लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक-एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तापमान बढ़ रहा है। उसका मुख्य कारण वृक्षों की कमी है। आने वाली पीढ़ी के लिए हमें हरित भारत का निर्माण करना होगा। पर्यावरण स्वस्थ रहेगा तो हम स्वस्थ रहेंगे।
डा. बोरा ने कहा कि हमारे भविष्य के लिए शुद्ध वातावरण व शुद्ध वायु की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पौधों का रोपण व उनका संरक्षण करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होती है, जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। अतः सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। राजधानी को हरा भरा बनाये रखने में पूर्ण सहयोग करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेविका बिन्दू बोरा, दिनेश तिवारी, संजय चौधरी, शैलेन्द्र शर्मा अटल, राकेश पाण्डेय, बृज किशोर पाण्डेय, प्रदीप शुक्ला टिकू, मान सिंह यादव समेत वन विभाग के अधिकारी डीएफओ डा. रवि कुमार सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सफाई कर्मियों का हुआ सम्मानः विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ नगर निगम के सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। वहीं राजधानी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया। डा. बोरा ने कहा कि अपने मुहल्ले, वार्ड एवं शहर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मियों का विशेष योगदान है।

By Brijendra Bahadur Maurya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button