अदिज्योति सेवा समिति के स्लेट एंड चाक पाठशाला के बच्चो ने किया पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

आज यानी विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर सोमवार को हजरतगंज लखनऊ में आदिज्योति सेवा समिति द्वारा संचालित स्लेट एंड चॉक पाठशाला के बच्चों ने लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ज्योति जी ने कहा संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिवस पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीति व सामाजिक जागृति लाने के मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है ।
ज्योति ने जनता के साथ अपने विचार साझा किए कि आपके घर मे जब भी कोई फल आये तो उसके बीज फेंके नही बल्कि स्टोर करके रख और जब भी शहर से बाहर जाएँ उन्हें बाहर के इलाकों में फेकते हुए जाए ताकि वह बड़े होकर आपको फल और छाया के साथ अपना आशीर्वाद दे सके। इस मौके पर संस्था के सचिव जीशान हुसैन , कोषाध्यक्ष संध्या अन्य सदस्य दिशा ,आकाश ,सोनाली ,संजय,रवि , अ मित,शशांक ,निशु,आदि मौजूद थे जिनके साथ कुछ नन्हे हाथों ने नंदिनी,पलक, परी ,माही , ओम ,मुस्कान,अंजली, अक्षिता,सिया,ने भी अपना सहयोग दिया

advertisement




