StateTop In LucknowUttar Pradesh

कस्तूरी फाउंडेशन के सुंदरकांड पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भंडारे में हजारों भक्तों ने पाया प्रसाद

सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा कार्यक्रम भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न

लखनऊ। भगवान प्रभु श्रीराम एवं बजरंग बली की असीम कृपा से कस्तूरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर नम्रता पाठक के कर-कमलों द्वारा प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

इस दौरान सभासद अशोक उपाध्याय , एडवोकेट रमा तिवारी , डॉ. शालिनी वर्मा , दिनेश सिंह सहित अनेक श्रीराम एवं बजरंग बली भक्त उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आयोजन का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कस्तूरी फाउंडेशन की उपाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव , सचिव भावना सिंह , कोषाध्यक्ष शालिनी सिंह एवं संस्था की समस्त टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए समर्पण एवं अथक परिश्रम किया।

कस्तूरी फाउंडेशन परिवार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, स्नेह एवं आशीर्वाद से ही यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button