सामाजिक दायित्वो का निर्वहन करते हुए धूम धाम से मनाया गयास्टेट बैंक का 68वां स्थापना दिवस

1 जुलाई 2023 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपना 68वां स्थापना दिवस मनाया। स्टेट बैंक, लखनऊ मण्डल के मुख्य महा प्रबन्धक श्री शरद चांडक ने कहा कि अपने दायित्वों में पहला दायित्व ग्राहकों के प्रति है जिसके लिए हमारी आज सभी शाखाओं में ग्राहक संबंध कार्यक्रम (सीआरपी) का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मानित ग्राहकों को ग्राहक अनुकूल पहलों के साथ एसबीआई के गौरव पूर्ण इतिहास से भी अवगत कराया। हमारा दूसरा दायित्व समाज के प्रति होता है जिसके लिए बैंक के स्टाफ सदस्यों द्वारा एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

तीसरा दायित्व हमारे स्टाफ के प्रति है उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए बैंक में कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक दायित्यों का निर्वहन करते हुए स्थानीय प्रधान कार्यालय में दान उत्सव का भी आयोजन किया गया ।

श्री चांडक ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक का ध्येय ग्रहकोंमुखी उत्पादों द्वारा उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करते हुए ग्राहकों का विश्वास अर्जित करना है। हमारा यह भी प्रयास होता है कि उनकी वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ निवेश का उचित प्रतिफल प्राप्त होता रहे । हमें लोगों की सेवा करने में खुशी महसूस होती है और हमारे सभी प्रयासअपने ग्राहकों के हित को ध्यान में रख कर किए जाते हैं । हम अपने ग्राहकों का उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं । पर्यावरण के प्रति बैंक की जागरूकता के अंतर्गत स्थानीय प्रधान कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बैंक दिवस के अवसर पर बैंक कर्मियों द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे ।101:48 PM




