Uttar Pradesh
भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा में “दानपात्र” की शुरुआत बढ़ा रही लोगों का भलाई और नेकी पर विश्वास

मथुरा । जिले में दानपात्र की शुरुआत से कई बेघर ,बेसहारा परिवारों को मिल रही जीने की नई उम्मीद । भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा में संस्था दानपात्र की शुरुआत लोगों का भलाई और नेकी में विश्वास बढ़ा रही है ।

मथुरा से ऐक्टिव वॉलिंटियर्स के रूप में जुड़े शुभम बंसल , सीमा बंसल एवं पूरी टीम द्वारा मथुरा में दानपात्र की शुरुआत कर बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा अभियान के तहत उनके भविष्य को संवारने के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही समय समय पर डोनेशन ड्राइव के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक कपड़े , राशन , किताबें एवं अन्य जरूरत का सामान पहुंचाकर उनकी मदद की जा रही है।

मथुरा दानपात्र टीम के सदस्यों द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को राष्ट्र गान सीखने के साथ इसकी महत्वता के बारे में भी बताया गया।




