StateTop In Lucknow

हीरों से सजी कारों के साथ लखनऊ पहुंचा Mia by Tanishq का ‘Mia on Wheels’ अभियान, शहर में दिखी ज्वेलरी की चमक

मिआ बाए तनिष्क के ‘मिआ ऑन व्हील्स’ ने लखनऊ की त्योहारी रौनक में जोड़ी नई चमक

लखनऊ | भारत के अग्रणी कंटेम्पररी फाइन ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक, ‘मिआ बाए तनिष्क’ ने 22 और 23 अक्टूबर को आयोजित अपने ‘मिआ ऑन व्हील्स’ अभियान के साथ नवाबों के शहर में एक अनोखी चमक बिखेरी। दो दिनों की पहल के तहत खास तौर पर डिज़ाइन की गई हीरों से सजी कारों ने लखनऊ के प्रमुख स्थानों का सफर किया। इस दौरान इंटरैक्टिव अनुभवों, आकर्षक तस्वीरों और यादगार पलों के ज़रिए ब्रांड की सोच ‘प्रेशियस, एवरी डे’ को जीवंत किया गया। इस पहल के साथ मिआ बाए तनिष्क ने महिलाओं की विशिष्टता और व्यक्तिगत शैली का उत्सव मनाया।

इस अभियान को मिआ बाए तनिष्क के विभूति खंड स्टोर से रीजनल बिजनेस मैनेजर मिस्टर हरीश नायर और ‘मिआ फैम’ (Mia FAM) ग्राहकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही शुरू हुई एक चमकदार यात्रा, जिसने शहर भर के ग्राहकों और ब्रांड कम्युनिटी को आत्म-अभिव्यक्ति की खुशी मनाने के लिए एक साथ लाया। यह पहल मिआ के इस विश्वास को दर्शाती है कि महिलाओं को खुद की खुशियां मनाने के लिए किसी त्योहार, बड़े पड़ाव या विशेष अवसर का इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि हर दिन खुद को खास महसूस कराने का एक अवसर होता है।

इस एक्टिवेशन के तहत, हीरों से सजी कारों ने लखनऊ के कई प्रमुख इलाकों का सफर तय किया। 22 अक्टूबर को इस यात्रा ने विभूति खंड, पत्रकारपुरम, अलीगंज और पलासियो मॉल को कवर किया, जिसके बाद कारें ऐतिहासिक रूमी दरवाज़ा और इमामबाड़ा से होकर गुज़रीं। वहीं 23 अक्टूबर को यह अभियान हज़रतगंज, आलमबाग और लुलु मॉल तक जारी रहा और अंत में मरीन ड्राइव व गोमती नगर रिवरफ्रंट से होते हुए इसका समापन हुआ। इस पहल के तहत स्टोर के भीतर भी कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें नेल आर्ट और इंटरैक्टिव अनुभव शामिल थे। इसने ग्राहकों को ब्रांड से जुड़ने और ‘पिक्चर-परफेक्ट’ पलों को तस्वीरों में उतारने का शानदार मौका दिया।

त्योहारी सीजन की खुशियों को दोगुना करते हुए, मिआ बाए तनिष्क डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर 100% तक की छूट दे रहा है। यह ब्रांड ग्राहकों को त्योहारी अवसरों पर, उपहार देने और हर दिन खुद को अभिव्यक्त करने के लिए आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइनों को आज़माने के लिए प्रेरित कर रहा है।

‘मिआ ऑन व्हील्स’ के माध्यम से, मिआ बाए तनिष्क अपने कंटेम्पररी ज्वेलरी फिलोसोफी को लखनऊ के ग्राहकों के और करीब लेकर आया, जिसने शहर के रोज़मर्रा के अनुभवों को उत्सव के पलों में बदल दिया। इस अभियान ने ब्रांड की सोच ‘प्रेशियस, एवरी डे’ को और मजबूती दी, जो महिलाओं को अपनी विशिष्टता अपनाने, अपनी व्यक्तिगत शैली को व्यक्त करने और हर दिन खुद का जश्न मनाने की वजह खोजने के लिए प्रेरित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button