StateTop In Lucknow

लखनऊ की इस पार्षदी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार तोड़ रहा सारे रिकॉर्ड।

लखनऊ की इस पार्षदी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार तोड़ रहा सारे रिकॉर्ड।

लखनऊ। नगर निगम चुनाव होने में बस कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में मेयर और पार्षद प्रत्याशियों ने अपना तन मन धन झोंक दिया है। अपनी उम्मीदवारी को जिताने के लिए दिन रात उम्मीदवार दौड़ रहें है और वोट मांग रहें हैं। इसी क्रम में लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक वार्ड है भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड। यहां की कहानी सिंबल और निर्दलीय प्रत्याशियों में हार जीत करती दिख रही है।

ADVERTISEMENT

तमाम बड़े बड़े दावेदारों के बावजूद इस वार्ड से एक परिवर्तन फाउंडेशन के ज्ञान तिवारी द्वारा समर्थित प्रत्याशी प्रभु नारायण राय का पलड़ा चारो ओर भारी नजर आ रहा है। और हो भी क्यों न,ज्ञान तिवारी पिछले कई वर्षो से सामाजिक क्षेत्र में सेवा दर सेवा देते आ रहे है। सामाजिक सेवा का शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा जहा ज्ञान तिवारी ने अपने झंडे न गाड़े हो।

पार्षद प्रत्याशी प्रभु नारायण राय और ज्ञान तिवारी टीम के साथ जनसंपर्क करते हुए

असहाय का इलाज,शादी में सहयोग, दुर्घटना में घायल जानवरो का इलाज,इलाके में साफ सफाई और न जाने कौन कौन से कार्य हैं जो ज्ञान तिवारी के प्रयासों से होते रहते हैं, इलाके के किशन सिंह बताते हैं की ज्ञान भैया बिना किसी पद के रहते तमाम तरह के मदद करते हैं।

किशन सिंह

क्षेत्र के ही इरशाद ने बताया की पिछले जो पार्षद थे जब वो लोग हमारे कार्य नहीं करते थे तब भी हम लोग ज्ञान भैया के पास आते थे और जो काम पार्षद नही करते थे वो काम हमारे ज्ञान भैया करते थे।

इरशाद

लवकुश श्रीवास्तव का कहना है की ज्ञान तिवारी की टीम का कोई क्षेत्र का पार्षद बन जाएगा तो निश्चित ही इलाके का विकास दिन दुगुना रात चौगुना होकर रहेगा।

लवकुश श्रीवास्तव

साथ ही इरफान रिजवान,अजय सिंह,शहनाज, मंजुला शुक्ला एवम कई अन्य भी इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ज्ञान तिवारी के टीम के प्रभु नारायण राय को पार्षद बनना देखना चाहते हैं।
इतना ही नहीं नवनिर्मित प्रॉमिनेंट मॉल के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव वार्ड स्थित एस बी आई कालोनी के निवासी हैं उन्होने भी अपील करी की ज्ञान तिवारी क्षेत्र का बेटा है और हम सभी का और समस्त क्षेत्रवासियों का पूर्ण समर्थन है और इस बार सभी लोग उन्हें ही जिताएंगे

अमित श्रीवास्तव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button