India

टाइटन रागा का नया फेस्टिव कलेक्शन ‘Raga Unlocked’ लॉन्च, 14 शानदार डिजाइनों में दिखेगा महिलाओं का आत्मविश्वास और स्टाइल

टाइटन रागा ने लॉन्च किया अपना फेस्टिव कलेक्शन ‘रागा अनलॉक्ड’, हर महिला के भीतर छिपी असीमित संभावनाओं का जश्न मनाया

लखनऊ | त्योहारों में अक्सर हम नई शुरुआत के साथ भावी संभावनाओं के रास्ते खोलते हैं। इसी तरह रागा वुमेन के लिए भी, हर नई शुरुआत खुद को और बेहतर तरीके से जानने और अपने भीतर छिपी अनंत संभावनाओं को अपनाने का मौका है। वह जानती है कि उसकी सबसे बड़ी क्षमता हमेशा से उसके अपने भीतर ही मौजूद रही है। उसकी शालीनता और महत्वाकांक्षा, अंतर्ज्ञान और बुद्धि, कोमलता और ताकत- सब एक साथ हो सकते हैं। टाइटन रागा का नया कलेक्शन ‘रागा अनलॉक्ड’, महिला के इन सभी पहलुओं का जश्न मनाता है। यह उसे अपने हर रूप को अपनाने और उन संभावनाओं को अनलॉक करने के लिए प्रेरित करता है, जो वास्तव में उसी की हैं।

इस अवसर पर टाइटन कंपनी लिमिटेड में टाइटन एनालॉग वॉचेस की मार्केटिंग हेड, अपर्णा रवि ने कहा, “रागा अनलॉक्ड हर महिला के भीतर मौजूद अनंत संभावनाओं का जश्न है। त्योहारों के इस सीज़न में, हमने ‘की यानि चाबी’ के विचार को नए नज़रिए से देखा है। जो सिर्फ दरवाज़े खोलने वाली एक चीज़ नहीं, बल्कि उस ताकत, अंतर्ज्ञान, महत्वाकांक्षा और व्यक्तित्व का प्रतीक है, जो एक महिला को अपना सफ़र खुद तय करने की शक्ति देते हैं। यही सोच इस कलेक्शन में झलकती है, इसमें ताले से प्रेरित मज़बूत डिज़ाइन, बेहतरीन इंजीनियरिंग, सुंदर घुमावदार आकार और आभूषणों जैसी बारीकियां शामिल की गई हैं। रागा अनलॉक्ड के ज़रिए हम उस महिला का सम्मान करते हैं जो अपने हर पहलू को अपनाती है, अपने भीतर की संभावनाओं को पहचानती है, और जो कुछ भी वह बनना चाहती है, उसे हासिल करने का आत्मविश्वास रखती है। खुद को खोजने की यही भावना और असीमित क्षमता ही इस कलेक्शन की असली पहचान है।”

ताले के मज़बूत और सुव्यवस्थित आकार से प्रेरित इस कलेक्शन को ऐसी अनोखी डिज़ाइन भाषा में ढाला गया है, जहाँ ताकत और सुंदरता का संयोजन देखने को मिलता है। शार्प जियोमेट्रिक केस और बारीक डिज़ाइन से बने इस कलेक्शन को सुंदर घुमावदार आकारों, चमकदार डायल और आभूषणों जैसी फिनिश के साथ एक कोमल और आकर्षक रूप दिया गया है।

इस कलेक्शन में 14 अलग-अलग घड़ियाँ शामिल हैं, इनमें से हर घड़ी अपने आप में एक स्टेटमेन्ट है। जिसे बेहतरीन बनावट, जियोमेट्रिक आकार, मदर-ऑफ़-पर्ल डायल, पत्थरों से जड़े ब्रेसलेट और सिरेमिक लिंक से तैयार किया गया है। ये घड़ियाँ मिडनाइट ब्लू, एमरल्ड ग्रीन, बेरी पिंक, रोज़ गोल्ड और प्रून जैसे शानदार रंगों में उपलब्ध हैं। टेनिस ब्रेसलेट के साथ कुछ चुनिंदा डिज़ाइन इस कलेक्शन के ‘ज्वेलरी से प्रेरित’ लुक को और निखारते हैं। इनकी कीमत रु12,000 से रु25,000 के बीच है।

त्योहारों के लिए खासतौर पर पेश किए गए इस कलेक्शन में ऐसे डिज़ाइन शामिल हैं, जो साड़ी या अनारकली की भव्यता के साथ-साथ इंडो-वेस्टर्न और इवनिंग वियर पर भी उतने ही जंचते हैं।

रागा अनलॉक्ड के साथ, ज्वेलरी से प्रेरित डिज़ाइन और बेहतरीन कारीगरी का एक ऐसा संयोजन पेश किया गया है, जो एक महिला के लिए त्योहारों का अभिन्न हिस्सा बन जाएगी। क्योंकि कभी-कभी, आने वाले नए अवसरों का पता लगाने के लिए किसी और चीज़ की ज़रूरत नहीं होती, इसकी चाबी तो पहले से ही आपके पास होती है।

itan Raga Raga Unlocked Collection

Titan Raga Festive Collection 2026

Women’s Luxury Watches

Titan Raga New Watch Collection

Jewellery Inspired Watches

TitanRaga #RagaUnlocked #TitanWatches #TitanRagaCollection #RagaWomen #FestiveCollection2026 #WomensWatches #LuxuryWatches #DesignerWatches #WomensFashion #FestiveFashion #WatchCollection #JewelleryInspired #FashionTrends2026 #NewLaunch #FestiveStyle #महिलाओंकीघड़ी #टाइटनरागा #रागाअनलॉक्ड #फेस्टिवकलेक्शन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button