NationalState

टाटा एआईए का देशव्यापी अग्नि सुरक्षा अभियान, 40 हजार से अधिक लोग हुए शामिल

टाटा ग्रुप के ‘अग्नि सुरक्षा एवं बचाव सजगता सप्ताह 2026’ के अंतर्गत भारत के 466 क्षेत्रों में सामुदायिक अभियान, आग से बचाव, पूर्व तैयारी और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के प्रति लोगों को जागरूक करने को दिया बढ़ावा

टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने ‘अग्नि सुरक्षा और आपदा तैयारी सप्ताह 2026’ के मौके पर एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाकर सामाजिक भलाई और कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। “बचाव, तैयारी और त्वरित कदम” (Prevent. Prepare. Respond.) की थीम पर आधारित इस पहल के जरिए देश भर के 466 इलाकों में रहने वाले 40,210 लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान में कंपनी के कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर्स, स्थानीय समुदायों के साथ-साथ स्कूली छात्रों, शिक्षण संस्थानों और हाउसिंग सोसायटियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आग से बचाव, सुरक्षित निकासी और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इसके साथ ही, आम जनता और स्थानीय समुदायों को सुरक्षा के ऐसे छोटे लेकिन प्रभावी उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जो किसी भी आपात स्थिति में जान-माल के नुकसान को रोकने में मददगार साबित हो सकें।

इस अभियान की सबसे बड़ी खूबी इसका बड़े पैमाने पर आम लोगों तक पहुंचना रहा। इस मुहिम में जहां टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के 13,862 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया, वहीं कंपनी से बाहर के 26,348 अन्य लोग भी इससे जुड़े। देश के विभिन्न शहरों और कस्बों में स्थित स्कूलों, कॉलेजों, हाउसिंग सोसायटियों, दफ्तरों, कोचिंग सेंटरों, फैक्टरियों, वेंडर परिसरों और सामाजिक संस्थानों में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों के जरिए इन लोगों को जागरूक किया गया।

टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी अय्यर ने कहा:
“सुरक्षा हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। किसी भी आपदा से निपटने की तैयारी की शुरुआत जागरूकता और सही कदम उठाने से होती है। टाटा समूह के ‘अग्नि सुरक्षा और आपदा तैयारी सप्ताह’ के जरिए हमारा प्रयास अपने कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता के बीच भी आग से बचाव को लेकर सतर्कता बढ़ाना है। स्कूलों, सोसायटियों, बिजनेस पार्टनर्स और स्थानीय संस्थानों की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी यह दिखाती है कि हम सब मिलकर एक सुरक्षित समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। टाटा एआईए का यह मानना है कि एक जागरूक और सजग समाज ही आपातकालीन स्थितियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकता है और लोगों की जान बचा सकता है।”

इस अभियान के तहत टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने लोगों को जोड़ने और जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें अग्नि सुरक्षा सत्र, सुरक्षित रूप से बाहर निकलने का मॉक ड्रिल, आग बुझाने वाले उपकरणों को चलाने का लाइव प्रदर्शन, आपातकालीन तैयारी के वर्कशॉप, क्विज़ और इंटरैक्टिव लर्निंग प्रोग्राम शामिल रहे। इन सभी गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी देना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना था, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में सही और त्वरित कदम उठा सकें।

इस विशेष अभियान को देश के कई प्रमुख शहरों में चलाया गया, जिनमें मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे शामिल हैं। समाज के हर वर्ग तक अग्नि सुरक्षा और आपदा तैयारी का संदेश पहुंचाने के लिए शिक्षण संस्थानों, हाउसिंग सोसायटियों, बिजनेस पार्टनर परिसरों, कोचिंग सेंटरों, दफ्तरों और सामुदायिक केंद्रों में बड़े पैमाने पर ये गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस देशव्यापी पहल के माध्यम से टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने एक सुरक्षित समाज के निर्माण में सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित किया है। कंपनी ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता को केवल कार्यस्थल तक सीमित न रखकर इसे शिक्षण संस्थानों और आम रिहाइशी इलाकों तक पहुंचाया है। कंपनी लगातार ऐसे प्रयासों को बढ़ावा दे रही है जो किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सजग रहने, संकट का डटकर सामना करने और जिम्मेदारी से कदम उठाने के लिए प्रेरित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button